निपुण प्लस ऐप (NIPUN Plus App) — Q-2 प्रारंभ 🔄 समस्त एसआरजी सदस्य ध्यान दें —
अब ऐप में प्रश्नावली Q-1 से Q-2 में परिवर्तित हो गई है।
➡️ नया वर्ज़न: 1.0.0.48
कृपया स्वयं अपना ऐप अपडेट करें एवं सभी संबंधित Mentors (DIET Mentors, ARPs) को भी अवगत कराते हुए निम्नलिखित चरणों का पालन सुनिश्चित करें:
✅ चरण 1 — ऐप अपडेट करें
Google Play Store खोलें → "NIPUN Plus" खोजें → Update बटन पर क्लिक करें।
✅ चरण 2 — प्रश्नावली रिफ्रेश करें
ऐप खोलें → Menu (☰) → "प्रश्नावली रिफ्रेश करें" विकल्प चुनें।
यदि पुराने चित्र अथवा डेटा प्रदर्शित हो रहे हों, तो "Refresh Data" विकल्प का उपयोग करें।
✅ चरण 3 — यदि लोकेशन कैप्चर न हो रही हो
"आगे बढ़ें" बटन पर क्लिक करें। यदि Alert संदेश प्रदर्शित हो, तो OK बटन को 2–3 बार दबाएँ। इसके बाद विद्यालय भवन (अंदर से) तथा विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार की एक-एक फोटो लें। इसके उपरांत लोकेशन स्वतः कैप्चर हो जाएगी। ✅
📎 विस्तृत जानकारी हेतु संलग्न पोस्टर का अवलोकन करें।
कृपया यह सुनिश्चित करें कि सभी Mentors (DIET
Mentors, ARPs) अद्यतन प्रश्नावली (Q-2) पर ही कार्य करें।


