Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 9, 2026

यूपी के सरकारी स्कूलों से पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चे घटे

यूपी के सरकारी स्कूलों से पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चे घटे

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यूपी में प्राथमिक स्कूलों में बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों की संख्या में काफी कमी दर्ज की जा रही है। प्राथमिक स्तर पर कक्षा एक से कक्षा पांच तक में ड्राप आउट दर 0.3 प्रतिशत है। वहीं उच्च प्राथमिक में यह अभी भी 6.7 प्रतिशत है जो कि राष्ट्रीय औसत 3.6 प्रतिशत के मुकाबले दोगुनी है।


केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से यू-डायस प्लस की रिपोर्ट में यूपी का प्रदर्शन उच्च प्राथमिक के साथ-साथ माध्यमिक स्तर पर भी बेहतर नहीं है। माध्यमिक स्तर पर 8.4 प्रतिशत ड्राप आउट दर है जो कि राष्ट्रीय औसत 9.5 प्रतिशत से कम है। उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा छह से कक्षा आठ तक के ज्यादा छात्र बीच में पढ़ाई छोड़ रहे हैं। यहां पर सुधार की जरूरत है। कक्षा पांच के बाद की कक्षाओं में स्कूलों में छात्रों को रोकने के लिए मजबूत रणनीति तैयार करनी होगी।

यूपी के सरकारी स्कूलों से पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चे घटे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link