प्रमाण पत्रों की जांच में उलझे शिक्षकों के तबादले
लखनऊ: बेसिक शिक्षकों के अंतर जनपदीय (जिले के बाहर) तबादले प्रमाण पत्रों की जांच में उलझ गए है। विशेष परिस्थितियों में किए जा रहे इन तबादलों के लिए बड़ी संख्या में बीमारी और विकलांगता के प्रमाण पत्र लगाए गए है। सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को 20 जून तक सत्यापन करना था, लेकिन अभी सत्यापन पूरा नहीं हो पाया है। जून की शुरुआत में अंतरजनपदीय तबादलों का आदेश जारी हुआ था। इसमें सभी बीएसए के स्तर से 16 जून तक आवेदन मांगे गए थे। सभी बीएसए को निर्देश दिए गए थे कि वे 20 जून तक दस्तावेज की जांच करके परिषद को भेज दें। इसके बावजूद अब तक लिस्ट जारी नहीं हो सकी है। इसकी वजह यह है कि बड़ी संख्या में लगाए गए प्रमाण पत्रों की अभी जांच नही हो पाई है। इस बारे में परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी का कहना है कि सत्यापन करके जल्द लिस्ट जारी की जाएगी ।✍️

