Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 9, 2026

आज खुलेगा शिक्षक तबादला पोर्टल

आज खुलेगा शिक्षक तबादला पोर्टल



शिक्षकों के तबादले के लिए गुरुवार से पोर्टल खुल जायेगा. शिक्षक मनचाहे स्कूल में स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गोपालगंज में पत्रकारों से कहा कि बिहार के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार ने काफी मंथन के बाद शिक्षकों का मनचाहा स्थानांतरण करने का


निर्णय लिया गया है. महिला शिक्षकों को नजदीक की पंचायत व पुरुष शिक्षकों को बगल के प्रखंड में स्थानांतरित किया जायेगा. इसके लिए पॉलिसी तय हो चुकी है. शिक्षा विभाग द्वारा तबादले की एसओपी जारी हो चुकी है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों में अब शिक्षा का इंतजाम पूरे देश में सबसे बेहतर होगा. इसके लिए यूपी, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल की शिक्षा की स्थिति का अध्ययन करने के साथ देश के प्रमुख शिक्षाविदों से मशविरा लेकर बिहार में लागू करने की तैयारी चल रही है.


गोपालगंज में लॉ कॉलेज खुलेगा

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि गोपालगंज में लॉ कॉलेज खोलने के शिक्षा विभाग की ओर से पहल की जा रही है. राज्य सभा सांसद व बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्र जी से भी बात हुई है. कोशिश हो रहा कि जल्दी ही गोपालगंज में लॉ कॉलेज का इंतजाम किया जायेगा. शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार में मैट्रिक के स्तर से ही कृषि की शिक्षा का इंतजाम किया जायेगा. अगले सत्र से कृषि की पढ़ाई शुरू हो जायेगी.

आज खुलेगा शिक्षक तबादला पोर्टल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link