Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 9, 2026

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराएगा बिहार बोर्ड

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराएगा बिहार बोर्ड




विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) माडल स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आनलाइन जेईई व नीट प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराएगा। इसके लिए बिहार बोर्ड ने जिला शिक्षा कार्यालय (डीईओ) से 10 माडल स्कूलों की सूची मांगी है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसकी शुरूआत सर्वप्रथम पटना जिले के 10 माडल स्कूलों से शुरू की जा रही है। बोर्ड की इस पहल पर जिला शिक्षा कार्यालय सूची तैयारी करने में जुट गया है। डीईओ कार्यालय के अधिकारी के अनुसार बहुत जल्द चयनित 10 माडल स्कूलों की सूची बिहार बोर्ड को उपलब्ध करा दी जाएगी। वर्तमान में माडल स्कूलों में कक्षा नौवीं के छात्र-छात्राओं का नामांकन लिया गया है। 2027 से ये छात्र 10वीं में चले जाएंगे। धीरे-धीरे माडल स्कूलों को 12 कक्षा तक विस्तार किया जाएगा।

निशुल्क कोचिंग देने के लिए अन्य संस्थान से भी चल रही बात

पटना जिले के 23 अलग-अलग प्रखंडों के माडल स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को निशुल्क कोचिंग देने के लिए 16 विभिन्न संस्थानों और एनजीओ के साथ भी बात चल रही है। इनमें से आइआइटी कानपूर, फिजिक्स वाला (पीडब्ल्यू), उदयन, एडोब एक्सप्रेस, एक्सट्रा सी, बिग (भारत इनोवेशन ग्लोबल), फ्रीडम एजुकेशन, उन्नति फाउंडेशन, इंडस एक्शन, पीरामल फाउंडेशन ने सहमति भी दे दी है। यह व्यवस्था स्कूल की कार्यावधि समाप्ति के बाद शाम पांच से आठ बजे तक कोचिंग संचालित करने की बात कही जा रही है। जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार यह व्यवस्था इसी महीने से शुरू हो जाएगा

अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों को भी होगा फायदा: बिहार बोर्ड द्वारा जिले के 10 माडल स्कूलों में नामांकित विद्यार्थियों जेईई व नीट प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराएगा। जो मेटेरियल इन विद्यालयों के बच्चों को बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराएगा जाएगा वह अन्य स्कूल के बच्चों को उपलब्ध कराया जाएगा। अगर यह योजना सफल रही तो बाद में धीरे-धीरे इस पहल को अन्य माडल स्कूल के साथ माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं तक विस्तारित किया जाएगा। ज्ञात हो कि बिहार बोर्ड पहले से ही 50 छात्रा और 50 छात्र को निशुल्क आवासीय कोचिंग दे रहा है। इस निशुल्क कोचिंग में पढ़ाई कर रहे छात्रों के मेटेरियल को भी माडल स्कूल के बच्चों को उपलब्ध कराया जाएगा।


प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराएगा बिहार बोर्ड Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link