अलीगढ़ के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसा, विकास खंड बिजौली के पूर्व छात्र हैं कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता गुलवीर सिंह। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ: 2026 में गुलवीर ने 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर विद्यालय, उत्तर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिवार की ओर से इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। गुलवीर की उपलब्धि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है।

