Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 29, 2026

रुपये की मजबूती से सोना और चांदी में तेज गिरावट

 रुपये की मजबूती से सोना और चांदी में तेज गिरावट

नई दिल्ली, एजेंसी। कमजोर वैश्विक रुख और रुपये की मजबूती से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतें 2,640 रुपये घटकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं, चांदी में भी बिकवाली देखी गई और इसकी कीमत 5,200 रुपये टूटकर 2,24,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई।






पिछले सत्र में चांदी 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।




कारोबारियों ने कहा कि रुपये की मजबूती से घरेलू बाजार में आयातित सर्राफा (सोना-चांदी) की यहां मंगाने की लागत कम हो गई। दूसरी ओर, कमजोर वैश्विक रुख और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले सावधानी के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा कमजोर रही। जानकारों ने कहा, सोने की कीमतों में मंगलवार को गिरावट आई और यह पिछले सत्र के बढ़े स्तर से नीचे आ गई।



रुपये की मजबूती से सोना और चांदी में तेज गिरावट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link