Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 29, 2026

छात्रा से रेप कर जेवर हड़पे, शिक्षक बंदी

 छात्रा से रेप कर जेवर हड़पे, शिक्षक बंदी

लखनऊ, । राजाजीपुरम के ई ब्लॉक मोहन भोग चौराहे के पास कोचिंग सेंटर के शिक्षक ने 14 साल की छात्रा से कई बार दुष्कर्म किया। छात्रा से घर से जेवरात और नकदी चोरी करवाकर अपने पास रख लिया। इस मामले में किशोरी की मां ने तालकटोरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।






राजाजीपुरम में रहने वाले पीड़िता के मुताबिक बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। वह राजाजीपुरम ई ब्लॉक मोहन भोग चौराहे के पास निखिल क्लासेज कोचिंग में पढ़ती थी। आरोप है कि कोचिंग के शिक्षक आलमबाग मवैया के श्रम विहार निवासी विवेक ने उनकी बेटी से कई बार दुष्कर्म किया। सोशल मीडिया के ऐप के जरिए बेटी से अश्लील चैटिंग करता था। उसने बेटी को बहलाकर उनके घर से अंगूठी, नकद रुपए चोरी करवा लिए। पीड़िता को जब जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी से शिकायत की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी निखिल ने उन्हें गालियां देते हुए अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की करतूत से परेशान पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट तालकटोरा थाने में दर्ज कराई। तालकटोरा थाना प्रभारी कुलदीप दुबे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत का तुरंत संज्ञान लिया गया। आरोपी कोचिंग शिक्षक मवैया निवासी विवेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

छात्रा से रेप कर जेवर हड़पे, शिक्षक बंदी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link