टीजीटी भर्ती : एडेड कॉलेजों को मिले 2982 नए शिक्षक
प्रयागराज, । उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती के 14 विषयों का अंतिम परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया है। इससे प्रदेश के एडेड कॉलेजों को 2,982 नए शिक्षक मिलेंगे। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि 15 विषयों के कुल 3,539 पदों के लिए लिखित परीक्षा 3 और 4 जून को आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम के आधार पर 30 जून को डेढ़ गुना अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए सफल घोषित किया गया था।
दस्तावेजों के परीक्षण के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड नियमावली-1998 के नियम 12(8) के तहत हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, कृषि, संगीत गायन, संगीत वादन, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, संस्कृत, वाणिज्य और कला विषय का परिणाम जारी किया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर एक सप्ताह तक अपना परिणाम देख सकेंगे।
*📌 प्रशिक्षित स्नातक (TGT) Result विषयवार डाउनलोड लिंक*
*https://www.updatemarts.com/2026/07/tgt-result.html*
चयनित अभ्यर्थियों का संस्था आवंटन नियमावली के प्रावधानों के अनुसार उनकी अधिमानता के आधार पर किया जाएगा।
वहीं, अंग्रेजी विषय के 557 पदों का अंतिम परिणाम जारी नहीं किया गया है। इस परीक्षा में पाठ्यक्रम के बाहर पूछे गए प्रश्नों का विवाद हाईकोर्ट में चल रहा है। अफसरों का कहना है कि न्यायालय के निर्णय के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

