Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 3, 2026

भीषण उमस और गर्मी ने बेचैन किया, आज बारिश के आसार

 भीषण उमस और गर्मी ने बेचैन किया, आज बारिश के आसार

मानसून फिर सक्रिय है जिससे हवा में नमी 88 फीसदी तक पहुंच गई लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री तक पहुंच गया। ऐसे में भीषण उमस के साथ गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया। कूलर और पंखे राहत दिलाने में नाकाफी साबित हो रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को एक से दो बार व्यापक बौछारें पड़ने या तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है।






मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी राजस्थान के ऊपर बनी परिस्थितियां अब निम्न दाब में बदल रही हैं। मानसून की ट्रफ लाइन का पूर्वी सिरा अब उत्तर यानी यूपी की ओर आ रहा है। इससे प्रदेश के पूर्वी और तराई के जिलों में अच्छी बारिश हुई है। सिद्धार्थ नगर में तो 242.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। ऐसे में लखनऊ समेत यूपी के अन्य जिलों में सोमवार से मानसूनी सक्रियता बढ़ जाएगी। कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होगी। वहीं रविवार को उमस और गर्मी ने शहर के लोगों को बेहाल रखा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2.4 ज्यादा था। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बारिश की उम्मीद है जिससे उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।

भीषण उमस और गर्मी ने बेचैन किया, आज बारिश के आसार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link