विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने ली शपथ
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के जिलाध्यक्ष पंकज भदौरिया ने शिक्षकों के बकाया वेतन यानि एरियर को लेकर प्रभारी बीएसए संजय कुमार को ज्ञापन सौंपा है। कहा है कि करीब छह साल बाद भी शुरुआती दौर का एरियर नहीं मिला है। अगर 15 दिनों में समस्या न सुलझी तो आंदोलन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग की स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई है। आरोप लगाया कि बिना किसी सुविधा शुल्क के कोई भी कार्य कराना असंभव सा हो गया है। आगे कहा कि वर्तमान में लगभग 250-300 शिक्षकों के एरियर बकाया है। विभाग के
