डीआईओएस के आदेश पर भड़के शिक्षक संगठन
लखनऊ। जिला विद्यालय निरीक्षक के 30 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय में शिक्षक व कर्मचारी संगठनों के आने पर रोक के आदेश को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डॉ.आरपी मिश्रा और मंत्री डॉ. आरके त्रिवेदी और जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में संगठन कार्यालय ‘उदयाचल’ में हुई बैठक में तय हुआ कि डीआईओएस को पत्र भेजकर आदेश में शिक्षक सम्मान को ध्यान में रखते हुए संशोधन की मांग होगी।

