Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 15, 2026

घर से स्कूल तक सफर होगा आसान, दिव्यांग बच्चों को मिलेगा एस्कॉर्ट भत्ता

 गोरखपुर। दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय पहुंचने में मदद देने के लिए एस्कॉर्ट भत्ता दिया जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के तहत मिलने वाली राशि सीधे अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।



योजना का लाभ ऐसे दिव्यांग विद्यार्थियों को दिया जाना है जिन्हें अपनी दिव्यांगता के कारण विद्यालय आने-जाने के लिए किसी व्यक्ति की सहायता की आवश्यकता होती है। इससे बच्चों के अभिभावकों पर आने-जाने के खर्च का अतिरिक्त बोझ कम होगा और बच्चों की विद्यालय तक पहुंच आसान हो सकेगी।



पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों को अधिकतम 10 माह तक हर माह 600 रुपये की दर से एस्कॉर्ट भत्ता दिया जाएगा। यह राशि अभिभावक के बैंक खाते में सीधे भेजी जाएगी। योजना के माध्यम से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के साथ उनकी शिक्षा जारी रखने के लिए परिवारों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा। योजना के दायरे में परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक अध्ययनरत पात्र दिव्यांग विद्यार्थी आएंगे। गंभीर एवं बहु-दिव्यांगता वाले बच्चों को इसका लाभ देने पर विशेष जोर रहेगा।






दिव्यांग विद्यार्थियों को एस्कॉर्ट भत्ते का लाभ दिलाने के लिए विद्यालय स्तर पर चिह्नांकन और सत्यापन कराया जाएगा। पात्र बच्चों को 10 माह तक प्रतिमाह 600 रुपये की सहायता डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खाते में भेजी जाएगी। योजना से बच्चों की स्कूल की राह आसान होगी।


- धीरेंद्र

 त्रिपाठी , बीएसए


घर से स्कूल तक सफर होगा आसान, दिव्यांग बच्चों को मिलेगा एस्कॉर्ट भत्ता Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link