नगर विस्तार में शामिल करने एवं उक्त विद्यालय के शिक्षकों से विकल्प लेकर नगर में पदस्थापन करने के संदर्भ में शुरुआत से अब तक
पंकज सिंह
मुख्य पैरोकार — नगर विस्तार
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
1️⃣ नगरीय परिसीमन की शुरुआत
नगरीय परिसीमन उ०प्र० शासन की अधिसूचना प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग (नगर विकास अनुभाग-7) उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश संख्या-2154/नौ --7-19-02 (गोरखपुर ) 2019 लखनऊ दिनांक 17 दिसंबर 2019 द्वारा 31 राजस्व ग्रामों को एवं शासनादेश संख्या -1147/नौ -7-20-1051/2022(आर०) लखनऊ दिनांक 20 दिसंबर 2022 द्वारा एक राजस्व ग्राम सभा को कुल मिलाकर 32 राजस्व ग्रामों ( चरगावा एवं खोराबार ) को नगर निगम गोरखपुर की सीमा में शामिल किया गया।
जिसमें 33 परिषदीय विद्यालय खोराबार एवं चरगांवा के नगर निगम में शामिल हुए।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
2️⃣ बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा सूचना मांगी गई
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा दिनांक 04/11/2020 एवं 08/10/2021 एवं 12/04/2022 एवं 21/11/2022 एवं 22/02/2024 ( कुल 5 बार) सचिव/ निदेशक द्वारा राजस्व ग्राम में अवस्थित ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय जो नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश की अधिसूचना द्वारा नगरीय विस्तारित सीमा में सम्मिलित है की सूचना उपलब्ध कराने हेतु समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों से मांगी गई।
जिसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखपुर द्वारा समस्त सूचना ससमय डाक द्वारा एक्सेल शीट पर हार्ड कॉपी सॉफ्ट कॉपी भेजी गई।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
3️⃣ जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लगातार प्रयास
अनेको बार जनप्रतिनिधि विधायक सांसद मंत्री मुख्यमंत्री जी आप सभी के संज्ञान में बात डाली गई लेकिन कोई आदेश नहीं निर्गत हुआ।
माननीय एमएलसी श्री ध्रुव नारायण त्रिपाठी जी, माननीय एमएलसी श्री देवेंद्र प्रताप सिंह एवं माननीय एमएलसी श्री अक्षय प्रताप सिंह द्वारा सदन में नगर विस्तार प्रकरण को उठाया गया।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
4️⃣ समायोजन सूची एवं संवर्ग परिवर्तन का प्रयास
समायोजन सूची प्रकाशित की गई जिसमें उक्त विद्यालय का संवर्ग ग्रामीण था। अब भी है संवर्ग परिवर्तन हो इसके लिए प्रयास किया गया लेकिन उच्च अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया।
माननीय एमएलसी श्री देवेंद्र प्रताप सिंह जी सभी उच्च अधिकारियों से अनेको बार बात की। आपका मार्गदर्शन एवं हमारे हित में हमारे हित में सदैव उच्च स्तरीय प्रयास किया गया।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
5️⃣ दिनांक 05 सितंबर 2024 — निदेशक बेसिक से मुलाकात
दिनांक 5 सितंबर 2024 को निदेशक बेसिक श्री प्रताप सिंह बघेल जी से माननीय एमएलसी श्री देवेंद्र प्रताप सिंह जी के संज्ञान में लेने पर मै पंकज सिंह, श्री ज्ञानेंद्र ओझा जी, श्री अजय सिंह, श्री राघव पांडेय, मित्र अमरेंद्र शाही सहित पीड़ित शिक्षक मिले जिसे निदेशक महोदय ने संज्ञान लिया और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखपुर से युक्त के संबंध में आरती सिंह व अन्य नाम से आख्या मांगी जिसे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखपुर द्वारा उक्त आख्या नगर विस्तार में शामिल विद्यालय शिक्षक समायोजन में अप्स शिक्षक की सूचना निदेशक महोदय को हार्ड का भी सॉफ्ट कॉपी एक्सेल शीट सहित भेज दी गई।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
6️⃣ माननीय मुख्यमंत्री जी से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात
नगर विस्तार गोरखपुर पर एक प्रतिनिधि मंडल माननीय मुख्यमंत्री जी से मिला जिस पर सचिव महोदय ने अपना जवाब लगाया कि मामला कोर्ट में कोर्ट के निर्देशानुसार कार्रवाई करेंगे।
कोर्ट से आदेश निर्गत होने के बाद उक्त महोदय द्वारा तक कार्रवाई नहीं की गई। जिसमें माननीय एमएलसी श्री देवेंद्र प्रताप सिंह जी ने पुनः सचिव और निदेशक से बात की।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
7️⃣ न्यायालय की शरण लेने की मजबूरी
नगर विस्तार में शामिल शिक्षकों का हित प्रभावित हो रहा था क्योंकि अधिकारी अपनी ही बात पर अडिग नहीं थे अब शिक्षकों के पास कोर्ट की शरण लेने के सिवा कोई विकल्प नहीं बचा।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
8️⃣ Writ-A 5321/2024 — लखनऊ उच्च न्यायालय
मै पंकज सिंह तब प्रार्थी राघव प्रसाद पांडे, आरती सिंह व अन्य writ A 5321/2024 लखनऊ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की साथ में रश्मि दीक्षित द्वारा भी याचिका दायर की गई।
माननीय उच्च न्यायालय ने नगर विस्तार से संबंधित को नगर में शामिल करने के लिए तीन दिन के अंदर विकल्प लेकर 7 दिन में नगर में शामिल करने का आदेश दिनांक 17.10.2024 को सचिव महोदय को पारित किया।
लखनऊ में मेरे वकील वरिष्ठ प्रतिवक्ता श्री अमरेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं श्री डीपी शुक्ला जी रहे।
साथ देने वाली साथी विशेष रूप से राहुल पांडे जी, निर्भय सिंह जी आपको विशेष धन्यवाद देता हूं साथ ही आनंद यादव, निखलेश यादव को धन्यवाद देता हूं जो सदैव मेरे साथ खड़े रहे।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
9️⃣ कोर्ट के आदेश के बाद भी आदेश निर्गत नहीं
कोर्ट के आदेश के उपरांत सचिव, निदेशक बेसिक, प्रमुख सचिव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, महानिदेशक, शिक्षा मंत्री आप सभी को सर्टिफाइड कॉपी समस्त आदेश शासनादेश रिसीव कराया गया।
समय बीत जाने के पश्चात आप द्वारा कोई आदेश निर्गत नहीं किया है।
पुन: प्रार्थी गणो द्वारा आप सभी को रिमाइंडर भेजा गया। तत्पश्चात अपने पुनसह्यान नहीं लिया पुनः फिर रिमाइंडर अभ्यर्थियों द्वारा भेजा गया।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🔟 Writ-A 12629/2024 — इलाहाबाद उच्च न्यायालय
मजबूरन पुनः रिट इलाहाबाद में मुझे करनी पड़ी नगर विस्तार पर श्वेता सिंह व तीन अन्य writ A 12629/2024 माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दायर की जिसमें वही आदेश जारी किया गया की तीन दिन के अंदर विकल्प लेकर 7 दिन के अंदर नगर में शामिल किया जाए।
यहां पर मेरे वकील वरिष्ठ अधिवक्ता बार काउंसिल एसोसिएशन की उपाध्यक्ष श्री अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी जी थे।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
1️⃣1️⃣ Writ-A 16005/2024
एक अन्य आज का रिट संख्या A 16005/2024 सगीर अहमद खान नगर विस्तार से संबंधित प्रकरण में कैडर बदलने के लिए आदेश माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा पारित किया जा चुका है।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
1️⃣2️⃣ माननीय उच्च न्यायालय के आदेश
माननीय उच्च न्यायालय लखनऊ एवं माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा आदेश पारित है कि शासनादेश दिनांकित 27/07/2000 एवं 20/09/2000 के अनुपालन में नगर विस्तार में शामिल शिक्षकों से विकल्प लेकर उनको नगर में शामिल करें।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
1️⃣3️⃣ बृज बिहारी अग्रवाल एवं 13 अन्य — Writ-A 18586/2019
बृज बिहारी अग्रवाल एवं 13 अन्य रिट संख्या A 18586/2019 ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी दिनांकित आदेश 07/07/2006 एवं 10/10/2019 को चुनौती दी थी।
बृज बिहारी अग्रवाल केश की सुनवाई करते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने आदेश पारित किया कि नगर विस्तार में शामिल शिक्षकों से ही विकल्प लिया जाए अन्य पर विचार नहीं।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
1️⃣4️⃣ Special Appeal Defective (SPLAD)-835/2024
बृज बिहारी अग्रवाल माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा आदेश केस के अगेंस्ट बीएसए मथुरा द्वारा 5 साल बाद डबल बेंच में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में विशेष अपील दायर की।
special appeal defective (SPLAD)-{835/2024} माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में 10 दिसंबर 2024 को अंतिम सुनवाई करते हुए बीएसए मथुरा द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दी।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
1️⃣5️⃣ कोर्ट के आदेश की अवमानना
माननीय उच्च न्यायालय लखनऊ एवं माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद कोर्ट के आदेश की और अवमानना की जा रही है सचिव द्वारा दो महीना व्यतीत होने के बाद भी अभी तक कोई आदेश निर्गत नहीं किया गया।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
1️⃣6️⃣ शिक्षा राज्य मंत्री से मुलाकात
शिक्षा राज्य मंत्री श्री संदीप सिंह जी गोरखपुर में युवा टीम पंकज सिंह, अमरेंद्र शाही, आनंद यादव, निखिलेश यादव एवं अन्य साथियों के साथ नगर विस्तार के संदर्भ मुलाकात की गई जिस पर माननीय शिक्षा मंत्री जी ने पहल करने का आश्वासन दिया।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
1️⃣7️⃣ Contempt Application — CAPL 4713/2024
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के रवैये से नाखुश होकर प्रार्थियों ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के ऊपर मजबूरन अवमानना contempt application (civil) (CAPL)- {4713/2024} Aarti Singh वह तीन अन्य के नाम से करना पड़ा।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
1️⃣8️⃣ शिक्षा निदेशक बेसिक द्वारा शासन को पत्र
शिक्षा निदेशक बेसिक उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जनपदो में ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित विद्यालय, जो नगर विकास, उत्तर प्रदेश शासन की अधिसूचना के कारण विस्तारित नगरीय में सम्लित हुए हैँ के संबंध में शासन को पत्र संख्या शि०नि०(बे०)/7773-75/2025-26 दिनांक 22.05.2025 एवं पत्र संख्या शि०नि०(बे०)/10636-38/2025-26 दिनांक 05.06.2025 के माध्यम से अग्रिम कार्यवाही करने हेतु अनुरोध किया।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
1️⃣9️⃣ उप सचिव उत्तर प्रदेश शासन का आदेश — 25.06.2025
श्री आनन्द कुमार सिंह उप सचिव उत्तर प्रदेश शासन बेसिक शिक्षा अनुभाग 5 लखनऊ दिनांक 25.06.2025 ने जनपदो में ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित विद्यालय, जो नगर विकास, उत्तर प्रदेश शासन की अधिसूचना के कारण विस्तारित नगरीय में सम्लित हुए हैँ के संबंध में शिक्षा निदेशक बेसिक उत्तर प्रदेश लखनऊ को अनुमति के साथ आदेशित करते हुए शासनादेश सं० 3980/15.05.2000-269/99 दिनांक 27.07.2000 का पालन कर अग्रिम कार्यवाही हेतु आदेश जारी किया।
जिसमे नगर विस्तार परिसीमन में शामिल परिषदीय विद्यालयों का संवर्ग परिवर्तन ग्रामीण से नगर करने एवं इनमें कार्यरत शिक्षको से विकल्प लेना हैँ।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
2️⃣0️⃣ 2006 का जिक्र होने पर संशोधित आदेश
उप सचिव महोदय के लेटर में 2006 का जिक्र होने पर अपने वकील श्री डी पी शुक्ला जी को अवगत कराया गया जिसे उन्होंने संज्ञान में लिया और इस आदेश को खारिज कर पुनः ससंशोधित आदेश जारी हुआ।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
2️⃣1️⃣ संशोधित शासनादेश — 21 अक्टूबर 2025
श्री आनन्द कुमार सिंह, उप सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संशोधित आदेश 68-5001(099)/2/2025-अनुभाग-5 (बेसिक शिक्षा)- Basic Education डिपार्टमेंट 1/1121586/2025 के साथ शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश, लखनऊ दिनांकः 21 अक्टूबर, 2025 विषयः जनपदों में ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित विद्यालय, जो नगर विकास विभाग, उ०प्र० शासन की अधिसूचना के कारण विस्तारित नगरीय सीमा में सम्मिलित हुए हैं, के संबंध में नगर विस्तार में शामिल शिक्षकों से विकल्प सहमति/ असहमति लेकर उनको नगर क्षेत्र में करने का आदेश निर्गत हुआ।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
2️⃣2️⃣ 46 जनपदों के BSA को निर्देश — 27.10.2025
उप सचिव महोदय के पत्र को संज्ञान में लेते हुए, शिक्षा निदेशक (बेसिक), उ०प्र० लखनऊ। द्वारा 46 जनपद जो नगरीय परिसीमन में शामिल हुए हैं सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उत्तर प्रदेश को पत्रांकःशि०नि०३०/५1453-772/2025-26 दिनांक- 27-10-2025 जनपदों में ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित विद्यालय, जो नगर विकास विभाग, उ०प्र० शासन की अधिसूचना के कारण विस्तारित नगरीय सीमा में सम्मिलित हुए है के सम्बन्ध में विकल्प पत्र सहमति/असहमति सहित शपथ पत्र लेने का आदेश निर्गत किया।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
2️⃣3️⃣ गोरखपुर BSA का आदेश — 03.11.2025
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गोरखपुर पत्रांक/बेसिक /12733-42/2025-26 दिनांक 03/11/2025 खण्ड शिक्षा अधिकारी विकास खण्ड-चरगांवा, व खोराबार जनपद-गोरखपुर को सूचित करते हुए गोरखपुर के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित विद्यालय, जो नगर विकास विभाग, उ०प्र० शासन की अधिसूचना के कारण विस्तारित नगरीय सीमा में 33 (खोराबार और चरगांवा) के परिषदीय विद्यालय सम्मिलित हुए है शिक्षकों से विकल्प पत्र शपथ पत्र सहित समस्त पत्रावली जमा करने का आदेश 6 नवंबर 2025 तक जमा करने का आदेश निर्गत किया गया।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
2️⃣4️⃣ संशोधित आदेश — 04.11.2025
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गोरखपुर। दिनांकः 04-11-25 पत्रांकः- बेसिक/न०वि०/ 12853-61/2025-26 मे शिक्षकों से विकल्प पत्र शपथ पत्र सहित समस्त पत्रावली जमा करने हेतु पुनः संशोधित आदेश 10 नवंबर 2025 तक जमा करने हेतु निर्गत किया गया।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
2️⃣5️⃣ Contempt Case पुनः सक्रिय
क्योंकि अब विलंब हो रहा था मुझे कंटेंप्ट केस को पुनः सक्रिय करना पड़ा।
नगर निगम/नगर पालिका परिषद विस्तार के संबंध में आरती सिंह vs सुरेन्द्र कुमार तिवारी, सचिव बेसिक शिक्षा (CAPL 4713/2024) कंटेंप्ट
15 दिसंबर 2025 को सरकार द्वारा दाखिल एक्चुअल कंप्लायंस एफिडेविट (लखनऊ जनपद के संबंध में) के आधार पर अभी तक अभ्यर्थी के सर्विस कैडर विभागीय पोर्टल पर ग्रामीण ही प्रदर्शित हो रहा है एवं विभाग से याची /अभ्यर्थी को इस संबंध में कोई विभागीय पत्र अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।
सचिव महोदय को व्यक्तिगत रूप से माननीय न्यायालय ने 19 दिसंबर 2025 को अपीयर होने का आदेश दिया।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
2️⃣6️⃣ गोरखपुर BSA द्वारा संवर्ग परिवर्तन आदेश
संवर्ग परिवर्तन आदेश निर्गत कर गोरखपुर BSA महोदय ने आदेश पत्र - पत्रांक - बेसिक/ना0 वि०/14720-27/2025-26 दिनाक 16/12/2026 जारी कर, इस की सूचना कार्यालय महानिदेशक और परियोजना के साथ साथ NIC को प्रेषित किया था, पर सचिव महोदय का अनुमोदन/संस्तुति न होने के कारण उक्त पत्र संबंधित BSA महोदय को, वापस कर दिया गया कि सचिव की संस्तुति की आवश्यकता है।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
2️⃣7️⃣ सचिव को आख्या — 17.12.2025
आरती सिंह vs सुरेन्द्र कुमार तिवारी, सचिव बेसिक शिक्षा (CAPL 4713/2024) कंटेंप्ट आख्या सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा मांगी गई सूचना को श्रीमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखपुर द्वारा सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक पत्रांक- बेसिक/14900-07/2025-26 दिनाक 17/12/2025 विस्तारित नगर सीमा में आने वाले विद्यालयों का संवर्ग ग्रामीण क्षेत्र से नगरीय क्षेत्र में परिवर्तन कर अवगत कराया गया।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
2️⃣8️⃣ माननीय उच्च न्यायालय लखनऊ में Compliance
नगर निगम/ नगर पालिका परिषद विस्तार अपडेट आरती सिंह जी के कंटेंप्ट मैटर की एक्चुअल कंप्लायंस हेतु सचिव महोदय के तरफ से दिनांकित 18.12.2025 का अनुपालन पत्र माननीय उच्च न्यायालय लखनऊ में प्रस्तुत कर बताया गया कि आरती सिंह के मूल रिट के आदेश का अनुपालन हो गया है।
उक्त के क्रम में माननीय उच्च न्यायालय लखनऊ ने आदेश पारित करते हुए कहा कि चूंकि कोर्ट द्वारा पारित निर्णय और आदेश का अब पूर्ण कंप्लायंस किया जा चुका है इस लिए यह अवमानना याचिका व्यवहारिक रूप से निष्प्रभावी हो गई है, इस लिए उपरोक्त के मद्देनजर वर्तमान अवमानना याचिका की पूर्णता की कारण खारिज की जाती है।
खुशी की बात यह ही की याचीगण के साथ साथ जनपद के समस्त प्रभावित अध्यापक बंधुओं को भी इस रिट का फायदा मिला है।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
2️⃣9️⃣ 16 दिसंबर 2025 — 33 विद्यालय एवं 244 शिक्षक नगर क्षेत्र में शामिल
दिनांक 16 दिसंबर 2025 को यह 33 परिषदीय विद्यालय में कार्यरत 244 शिक्षक सभी नगर क्षेत्र में शामिल हो गए।
🔹 मानव संपदा पोर्टल पर सभी विद्यालयों के शिक्षकों का संवर्ग Rural से Urban हो गया है।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
3️⃣0️⃣ UDISE Code भी Urban में Shift
नगर विस्तार परिसीमन में शामिल 33 विद्यालयों का UDISE Rural Khorabar एवं Rural Chargawan के रूप में प्रदर्शित हो रहा रहा था वो अब नगर क्षेत्र में सम्मिलित होने के बाद shift urban मे हो गया।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🎉 नगर विस्तार परिसीमन में शामिल समस्त अध्यापक बन्धुओ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🎉
यह पूरी प्रक्रिया लंबे संघर्ष, निरंतर प्रयास, न्यायालयीन लड़ाई, जनप्रतिनिधियों के सहयोग एवं साथियों के समर्थन से अपने निर्णायक मुकाम तक पहुंची।
✍️ पंकज सिंह
मुख्य पैरोकार — नगर विस्तार
