Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 15, 2026

BSA का RTI में जवाब: ARP के वेतन से लेकर स्कूल में बारात रुकने तक स्थिति स्पष्ट

 BSA का RTI में जवाब: ARP के वेतन से लेकर स्कूल में बारात रुकने तक स्थिति स्पष्ट

झांसी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी झांसी कार्यालय की ओर से RTI के तहत मांगी गई सूचनाओं का जवाब जारी किया गया है। जवाब में परिषदीय विद्यालयों में शादी समारोह, ARP के वेतन और प्रधानाध्यापक से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई है।


स्कूलों में शादी समारोह पर पूरी तरह रोक

RTI के जवाब में BSA कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि परिषदीय विद्यालयों में शादी समारोह एवं व्यक्तिगत कार्यक्रमों के आयोजन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। यानी विद्यालय परिसर का इस्तेमाल निजी आयोजनों के लिए नहीं किया जा सकता।


ARP के वेतन को लेकर क्या मिला जवाब?

RTI में पूछे गए सवाल के जवाब में बताया गया कि ARP का वेतन मानव संपदा पोर्टल पर उनके मूल विद्यालय से किया जाता है।


शिक्षक डायरी भरने से प्रधानाध्यापक को छूट नहीं

RTI में यह भी पूछा गया था कि क्या प्रधानाध्यापक को शिक्षक डायरी बनाने/भरने से कोई छूट है। इसके जवाब में स्पष्ट किया गया कि प्रधानाध्यापक/इंचार्ज को शिक्षक डायरी भरने से कोई छूट नहीं है।


साथ ही, संबंधित शासनादेश के अनुसार प्रधानाध्यापक/इंचार्ज की विद्यालय में शैक्षणिक जिम्मेदारी भी बनी रहती है और उन्हें कक्षाओं में शिक्षण कार्य करना है।


शासनादेश का भी दिया गया हवाला

विद्यालय में प्रधानाध्यापक को ARP की उपस्थिति की जानकारी दिए जाने के संबंध में जवाब में शासनादेश संख्या 68-5099/375/2025-अनुभाग-5 (बेसिक शिक्षा विभाग) का हवाला दिया गया है।


RTI के इस जवाब के बाद शिक्षकों के बीच विद्यालय संचालन, ARP की जिम्मेदारी और प्रधानाध्यापक की शैक्षणिक भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है।



BSA का RTI में जवाब: ARP के वेतन से लेकर स्कूल में बारात रुकने तक स्थिति स्पष्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link