Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 15, 2026

परिषदीय विद्यालयों में अनधिकृत हस्तक्षेप पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सभी प्रधानाध्यापक/शिक्षक साथियों का ध्यान आकृष्ट करना है—

 परिषदीय विद्यालयों में अनधिकृत हस्तक्षेप पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सभी प्रधानाध्यापक/शिक्षक साथियों का ध्यान आकृष्ट करना है—

सभी प्रधानाध्यापक/शिक्षक साथियों का ध्यान आकृष्ट करना है—




यदि कोई अराजक/मनबढ़ व्यक्ति बिना बुलाए एवं बिना अनुमति विद्यालय परिसर में प्रवेश करता है, अनावश्यक रूप से वीडियो बनाता है, शिक्षण कार्य में व्यवधान डालता है, शिक्षकों/कर्मचारियों से अभद्रता या अनर्गल टीका-टिप्पणी करता है अथवा जाने के लिए कहने के बावजूद विद्यालय में बना रहता है, तो ऐसी स्थिति को हल्के में न लिया जाए।




⚖️ परिस्थितियों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निम्न कानूनी प्रावधान प्रासंगिक हो सकते हैं—




1️⃣ BNS धारा 221 — लोक सेवक के कार्य में बाधा डालना।




2️⃣ BNS धारा 329 — आपराधिक अतिचार/अनधिकृत प्रवेश, यदि प्रवेश का उद्देश्य डराना, अपमानित करना, परेशान करना अथवा अपराध करना हो।




3️⃣ BNS धारा 351 — आपराधिक धमकी, यदि शिक्षक/कर्मचारी को धमकी दी गई हो।




4️⃣ BNS धारा 352 — जानबूझकर अपमान, यदि ऐसा कृत्य शांति भंग की स्थिति उत्पन्न करने के उद्देश्य/ज्ञान से किया गया हो।




5️⃣ BNS धारा 356 — मानहानि, यदि किसी व्यक्ति के संबंध में झूठी/मानहानिकारक बातों को प्रकाशित या प्रसारित किया गया हो और कानूनी आवश्यक तत्व पूरे होते हों।




6️⃣ BNS धारा 132 — लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग किए जाने की स्थिति में।




📌 ऐसी घटना होने पर तत्काल क्या करें?




🔹 घटना की तारीख, समय और पूरा घटनाक्रम लिखित रूप में सुरक्षित करें।


🔹 संबंधित व्यक्ति का नाम/पहचान एवं मोबाइल नंबर, यदि उपलब्ध हो, दर्ज करें।


🔹 वीडियो, फोटो एवं अन्य डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखें।


🔹 उपस्थित शिक्षकों/कर्मचारियों के गवाह के रूप में नाम दर्ज करें।


🔹 यदि वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है तो लिंक/स्क्रीनशॉट/कॉपी सुरक्षित रखें।


🔹 प्रधानाध्यापक द्वारा लिखित शिकायत BEO/BSA एवं आवश्यकतानुसार थाना प्रभारी को दी जाए।


🔹 गंभीर स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता ली जाए।


🔹 शिकायत में यह स्पष्ट उल्लेख हो कि उक्त व्यक्ति के कृत्य से विद्यालय का शांतिपूर्ण एवं सुचारु शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ।






👉 विद्यालय शिक्षण का पवित्र स्थान है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना वैध अनुमति शिक्षण कार्य में हस्तक्षेप करने, शिक्षकों को परेशान करने अथवा विद्यालय का वातावरण बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।




साक्ष्य सुरक्षित रखें, घटना को लिखित रूप दें और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करें। 



परिषदीय विद्यालयों में अनधिकृत हस्तक्षेप पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सभी प्रधानाध्यापक/शिक्षक साथियों का ध्यान आकृष्ट करना है— Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link