Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 15, 2026

UGC-NET 2026: 16 अगस्त को आएगी प्रोविजनल आंसर-की, एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए क्या निर्देश जारी किए?

 UGC-NET 2026: 16 अगस्त को आएगी प्रोविजनल आंसर-की, एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए क्या निर्देश जारी किए?

जीसी-नेट 2026 की प्रोविजनल आंसर की का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बताया है कि 16 अगस्त 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। एनटीए के मुताबिक, इसी दिन सीएसआईआर-नेट और आईसीएआर एआईईईए (पीजी) व एआईसीई (पीएचडी) 2026 की प्रोविजनल आंसर की भी जारी होगी।






कब जारी होगी आंसर की और कहां मिलेगी?

एनटीए ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। एजेंसी ने कहा कि यूजीसी-नेट, सीएसआईआर-नेट और आईसीएआर एआईईईए (पीजी) व एआईसीई (पीएचडी) 2026 की प्रोविजनल आंसर की 16 अगस्त 2026 को एनटीए की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।





उम्मीदवार क्या रखें ध्यान?

16 अगस्त को जारी होगी: यूजीसी-नेट 2026 की प्रोविजनल आंसर की इसी दिन आएगी।

कई परीक्षाओं की कुंजी साथ आएगी: सीएसआईआर-नेट, आईसीएआर एआईईईए (पीजी) और एआईसीई (पीएचडी) की आंसर की भी जारी होगी।

सिर्फ आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें: एनटीए ने उम्मीदवारों को केवल एजेंसी की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी है।






कब हुई थी यूजीसी-नेट 2026 परीक्षा?

यूजीसी-नेट 2026 की परीक्षा 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून को आयोजित की गई थी। इसके बाद पांच जुलाई को दोबारा परीक्षा कराई गई थी। यूजीसी-नेट परीक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए पात्रता और पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जाती है।



यूजीसी-नेट में कितने पेपर होते हैं?

यूजीसी-नेट में दो पेपर होते हैं। पेपर-1 में 50 प्रश्न होते हैं। इनमें शिक्षण योग्यता, तर्क क्षमता और सामान्य जागरूकता से जुड़े प्रश्न शामिल होते हैं। वहीं, पेपर-2 में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। ये प्रश्न संबंधित विषय पर आधारित होते हैं।


सीएसआईआर-नेट की परीक्षा कब हुई थी?

ज्वाइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा 17 और 18 जुलाई को हुई थी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी सीबीटी माध्यम से आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का उद्देश्य जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति और देशभर के संस्थानों में पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करना है।

UGC-NET 2026: 16 अगस्त को आएगी प्रोविजनल आंसर-की, एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए क्या निर्देश जारी किए? Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link