Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 15, 2026

स्कूलों में बनेगा एमएचएम क्लब और पैड बैंक, निर्देश

 स्कूलों में बनेगा एमएचएम क्लब और पैड बैंक, निर्देश

गोरखपुर, । माहवारी के दौरान छात्राओं को स्कूल में किसी तरह की असुविधा न हो और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए विद्यालयों में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) की व्यवस्था मजबूत की जाएगी। प्रदेश सरकार के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने स्कूलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।




उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में एमएचएम क्लब गठित कर उन्हें क्रियाशील किया जाएगा। क्लब में 10 से 12 छात्राओं का समूह होगा, जो सहपाठियों के बीच माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाएगा। स्कूलों में पैड बैंक बनाए जाएंगे, जहां छात्राओं को जरूरत पड़ने पर निशुल्क सैनिटरी पैड, इनरवियर, अतिरिक्त यूनिफॉर्म और डिस्पोजेबल बैग मिलेंगे। एमएचएम कॉर्नर में माहवारी स्वच्छता से जुड़ी जानकारी भी प्रदर्शित की जाएगी।






विद्यालयों में बालिका शौचालय, रनिंग वाटर, साबुन, ढक्कनदार डस्टबिन और सैनिटरी अपशिष्ट के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। जहां संभव हो, सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन और इंसीनरेटर भी लगाए जाएंगे।




शिक्षकों को भी माहवारी स्वच्छता के प्रति प्रशिक्षित किया जाएगा। बीईओ और जिला समन्वयक बालिका शिक्षा विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। जिला समन्वयक पंकज सिंह ने बताया कि अनुपालन की रिपोर्ट राज्य परियोजना कार्यालय को भेजी जाएगी।




विद्यालयों में एमएचएम क्लब और कॉर्नर को क्रियाशील रखते हुए छात्राओं को पैड, स्वच्छ शौचालय, पानी और सुरक्षित निस्तारण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यालयों के निरीक्षण में इन व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा कराकर कमियों को दूर कराया जाएगा। -धीरेंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गोरखपुर

स्कूलों में बनेगा एमएचएम क्लब और पैड बैंक, निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link