Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 28, 2026

सरकारी स्कूलों में भी आईकार्ड मिलेगा

सरकारी स्कूलों में भी आईकार्ड मिलेगा

परिषदीय स्कूलों के छात्रों व शिक्षकों को भी पहचान पत्र (आईडी कार्ड) दिया जाएगा। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) विद्यालयों से इसकी शुरुआत की जा रही है। यह पहला अवसर है जब परिषदीय पीएम श्री स्कूलों के विद्यार्थियों व शिक्षकों को आईडी कार्ड मिलेगा। अभी तक इन स्कूलों में आईडी कार्ड देने की व्यवस्था नहीं है।





छात्रों को दिए जाने वाले आईडी कार्ड में उनका नाम, विद्यालय का नाम, विकासखंड व जिले का नाम, अपार आईडी नंबर, जन्मतिथि, ब्लड ग्रुप, माता का नाम, पिता का नाम, पूर्ण पता, अभिभावक का मोबाइल नंबर, विद्यार्थियों का नवीनतम फोटोग्राफ और प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर पर मुहर लगी होगी। ऐसे ही शिक्षकों को दिए जाने वाले आईडी कार्ड में मानव संपदा पहचान नंबर, शिक्षक का नाम, पदनाम, पिता या पति का नाम, जन्मतिथि, विद्यालय का नाम, विकासखंड व जिले का नाम, वर्तमान पता, मोबाइल नंबर, ब्लड ग्रुप, नवीनतम रंगीन फोटो, शिक्षक व शिक्षिका का हस्ताक्षर, बेसिक शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर व विद्यालय की मुहर लगाई जाएगी।




पीएम श्री स्कूलों के छात्रों व शिक्षकों की आईडी कार्ड से पहचान की जा सकेगी। आगे सभी स्कूलों में चरणबद्ध ढंग से इस सुविधा का विस्तार करने पर मंथन किया जा रहा है।

सरकारी स्कूलों में भी आईकार्ड मिलेगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link