Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 2, 2026

जिले के स्कूलों में शिक्षकों के पदस्थापन को लेकर निर्धारित किए गए मानक

जिले के स्कूलों में शिक्षकों के पदस्थापन को लेकर निर्धारित किए गए मानक

पटना: जिले के सरकारी स्कूलों में अब छात्र संख्या के अनुसार ही शिक्षक पदस्थापित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने नई स्थानांतरण नीति के तहत प्राथमिक से उच्च माध्यमिक विद्यालयों तक के लिए न्यूनतम शिक्षक मानक निर्धारित कर दिया है। इसी के आधार पर जिले के सभी सरकारी विद्यालयों विषयवार रिक्तियां तय होंगी और आनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार, नए मानक के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा एक से पांच) में 60 विद्यार्थियों तक दो शिक्षक रहेंगे। 61 से 90 विद्यार्थियों पर तीन, 91 से 120 पर चार, 121 से 150 पर पांच और 151 से 200 विद्यार्थियों तक छह शिक्षक (प्रधान शिक्षक सहित) की व्यवस्था होगी। इसके बाद प्रत्येक 40 अतिरिक्त विद्यार्थियों पर एक शिक्षक बढ़ाया जाएगा। मध्य विद्यालय (कक्षा छह से आठ) में 105 विद्यार्थियों तक विज्ञान-गणित, सामाजिक विज्ञान और हिंदी के एक-एक शिक्षक अनिवार्य होंगे। छात्र संख्या बढ़ने पर अंग्रेजी, उर्दू संस्कृत तथा विज्ञान-गणित और सामाजिक विज्ञान के अतिरिक्त शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी। 771 से अधिक नामांकन वाले विद्यालयों में न्यूनतम 12 शिक्षक होंगे। फिलहाल, जिले के सभी प्रखंडों से डाटा संकलित किया जा रहा है। इसके आधार पर छात्र संख्या के अनुरूप शिक्षकों की समानुपातिक पदस्थापना सुनिश्चित की जाएगी।

जिले के स्कूलों में शिक्षकों के पदस्थापन को लेकर निर्धारित किए गए मानक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link