Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 2, 2026

प्रशासक बने प्रधानों को मंत्री ने दिया अधिकार का आश्वासन

 प्रशासक बने प्रधानों को मंत्री ने दिया अधिकार का आश्वासन

लखनऊ, । ग्राम पंचायतों के प्रशासक बनाए गए निवर्तमान प्रधानों की समस्याएं पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सुनी। उन्होंने उनको अधिकार दिलाने का आश्वासन दिया है। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने शनिवार को ओम प्रकाश राजभर से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने बताया कि छोटे-छोटे काम में भी कठिनाई आ रही है।



पंचायती राज मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह प्रधानों के रूटीन व नीतिगत कामों को लेकर जल्द स्पष्ट आदेश जारी कराएंगे। प्रशासक वाला अधिकार दिया जाएगा। बाराबंकी के डीएम ईशान सिंह की ओर से पत्र जारी कर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष के रूप में अभिभावकों को यह जिम्मा सौंपने का आदेश जारी किया गया है। संगठन के अध्यक्ष ललित शर्मा कहते हैं कि इससे कई जिलों में ऊहापोह की स्थिति है। उन्होंने 16 जुलाई को महानिदेशक स्कूल शिक्षा को ईमेल से पत्र भेजकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की थी, लेकिन अभी तक उन्हें कोई जवाब नहीं दिया गया है। ऐसे में आदेश जारी कर स्थिति को साफ किया जाना चाहिए।



प्रशासक बने प्रधानों को मंत्री ने दिया अधिकार का आश्वासन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link