सड़क पर मिला मिड डे मील का चावल
हमीरपुर। गोहाण्ड ब्लॉक क्षेत्र के रावतपुरा गांव के पास सड़क पर मिडडे मील के चावल से भरीं बोरियां पड़ीं मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि यह चावल स्कूल से बाजार बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। जिस वाहन से बोरियां गिरीं उसे भी रोक लिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

