सरकारी स्कूलों को शनिवार को हाफ डे करने का आदेश जल्द
पटना। राज्य के सरकारी स्कूलों को शनिवार को हाफ डे करने का आदेश जल्द जारी होगा। प्रदेश में सरकारी स्कूलों की संख्या तकरीबन 77 हजार है।
सरकारी स्कूलों को शनिवार को हाफ डे करने की घोषणा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को की है। मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यान्वयन से संबंधित सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा को जल्द अमल में लाया जायेगा। इसके लिए आदेश जारी होगा।
इस बीच नवनियुक्त माध्यमिक-उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गणेश शंकर पाण्डेय ने कहा है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप शनिवार को सरकारी स्कूलों को हाफ डे करने संबंधी आदेश निर्गत कराने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया है।

