Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 2, 2026

असि. प्रोफेसर भर्ती के जीएस का पाठ्यक्रम जारी

 असि. प्रोफेसर भर्ती के जीएस का पाठ्यक्रम जारी

प्रयागराज,। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2107 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में सामान्य अध्ययन का पाठ्यक्रम वेबसाइट पर शनिवार को अपलोड कर दिया गया। आयोग के पीआरओ और उपसचिव डॉ. संजय सिंह के अनुसार पाठ्यक्रम पिछली भर्ती के ही समान है और उसमें कोई संशोधन नहीं किया गया है। इसके 30 प्रश्न सभी विषय के अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होंगे।







समसामयिक मुद्दे के तहत राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रमुख घटनाएं व मुद्दे, प्रमुख व्यक्तित्व, खेल समाचार, विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम शोध से जुड़े प्रश्न होंगे। शिक्षण एवं शोध अभिवृत्ति के तहत शिक्षण प्रकृति, उद्देश्य, आवश्यकताएं, विधियां, मूल्यांकन तथा शिक्षण को प्रभावित करने वाले कारक, शोध तात्पर्य एवं प्रणाली, आकड़ा स्रोत, संकलन एवं विश्लेषण, भारतीय उच्च शिक्षा के गुणात्मक विकास में यूजीसी की भूमिका पर प्रश्न पूछे जाएंगे।




सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के तहत सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी तात्पर्य, लाभ एवं दुष्परिणाम, इन्टरनेट एवं ई-मेल का आधारभूत ज्ञान, सूचना एवं संचार राम्बन्धी शब्द संक्षेपण एवं शब्दावली जबकिमानव एवं पर्यावरण के तहत मानव एवं पर्यावरण का अन्तः सम्बन्ध, पर्यावरणीय क्षरण कारण एवं निवारण, पर्यावरण संरक्षण के लिए राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रयास से जुड़े प्रश्न होंगे। भारतीय इतिहास एवं भूगोल के तहत भारतीय संस्कृति की प्रमुख विशेषताएं, भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन (1857-1950), ब्रह्मांड की उत्पत्ति एवं सौर मंडल, भारत का सामान्य भूगोल जबकि भारतीय संविधान एवं अर्थव्यवस्था के तहत प्रस्तावना, मूल अधिकार एवं नीति निदेशक सिद्धान्त, भारतीय राजनीतिक व्यवस्था विधायिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका, निर्वाचन आयोग एवं लोक सेवा आयोग, जनसंख्या, गरीबी व बेरोजगारी, योजना एवं विकास, आयकर कृषि, उद्योग व व्यापार एवं पूंजी बाजार पर आधारित प्रश्न होंगे

असि. प्रोफेसर भर्ती के जीएस का पाठ्यक्रम जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link