Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 18, 2026

प्राथमिक विद्यालयों के 2018 से 2023 तक के साढ़े 67 हजार शिक्षक करेंगे ब्रिज कोर्स

 प्राथमिक विद्यालयों के 2018 से 2023 तक के साढ़े 67 हजार शिक्षक करेंगे ब्रिज कोर्स


नई दिल्ली। देशभर के प्राथमिक विद्यालयों में बीएड के आधार पर नियुक्त सहायक अध्यापकों के लिए छह माह का अनिवार्य ब्रिज कोर्स औपचारिक तौर पर शुरू हो गया है। करीब 66,154 शिक्षकों ने इसके लिए आवेदन किया है।




इसमें उत्तर प्रदेश से 34,042, मध्य प्रदेश से 10,726, बिहार से 7,845, पश्चिम बंगाल से 6,628, असम से 1,382 और छत्तीसगढ़ से 1,274 समेत अन्य राज्यों के शिक्षक शामिल हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बृहस्पतिवार को कहा, यह विशेष पाठ्यक्रम प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत बीएड योग्यताधारी शिक्षकों



यूपी यूपी से सबसे ज्यादा शिक्षक शामिल एक साल में पूरा करना होगा अनिवार्य



की प्राथमिक स्तर की शिक्षण आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावसायिक दक्षताओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।



इसमें प्राथमिक स्तर के बच्चों के विकास, सीखने की प्रक्रिया, पाठ्यक्रम और प्रभावी शिक्षण पद्धतियों से संबंधित आवश्यक ज्ञान व दक्षताओं से रूबरू करवाया जाएगा। इसके अलावा पाठ्यक्रम में बाल विकास, सीखने के विभिन्न दृष्टिकोण व प्राथमिक स्तर पर विषय-विशिष्ट शिक्षण पद्धतियों को शामिल किया गया है।

प्राथमिक विद्यालयों के 2018 से 2023 तक के साढ़े 67 हजार शिक्षक करेंगे ब्रिज कोर्स Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link