मानसून की विदाई से तेज बारिश से बरेली में तीन की मौत, नौ घायल
लखनऊ/बरेली। मानसून की विदाई। से पहले प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला। बृहस्पतिवार को कई जिलों में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश हुई। बरेली में सुबह 70 किलोमीटर की रफ्तार से आई आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। कच्चे मकान और दीवारें गिरने से दो महिलाओं व एक बच्चे की मौत हो गई। नौ लोग घायल हुए हैं। आंधी में 17 पेड़ टूट गए। इससे सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ। 19 जगहों पर बिजली के खंभे टूटने से कई हिस्सों में बिजली गुल रही।
पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल और तराई तक अलग-अलग इलाकों में बारिश का असर देखने को मिला। आगरा, बरेली और हाथरस में झोंकेदार हवाओं की रफ्तार 50 से 70
पूर्वाचल और बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में आज भी बूंदाबांदी के आसार
किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई।
वाराणसी, सोनभद्र, अमेठी, कानपुर और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। अचानक बदले मौसम के कारण कई स्थानों पर कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब मानसूनी गतिविधियां धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी हैं। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार से बारिश में कमी आने के संकेत हैं। 19 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क होने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 22 सितंबर से मानसूनी बारिश थमने के संकेत हैं।

