Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 18, 2026

टीजीटी-पीजीटी नई अर्हता के विरोध में अभ्यर्थियों ने दी आत्मदाह की चेतावनी

 टीजीटी-पीजीटी नई अर्हता के विरोध में अभ्यर्थियों ने दी आत्मदाह की चेतावनी

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा विभाग की टीजीटी-पीजीटी की नई शैक्षिक अर्हता का प्रतियोगी छात्र विरोध कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) के कार्यालय के सामने शुक्रवार को आत्मदाह की चेतावनी दी है। एडी माध्यमिक कामता राम पाल ने पुलिस आयुक्त को इस संबंध में पत्र लिखकर अवगत कराया है।



पत्थर गिरजाघर स्थित धरनास्थल पर 13 दिनों से अभ्यर्थी रोशन सरोज, मीना देवी, प्रवीण कुमार और शिमला पटेल आमरण अनशन पर



प्रयागराज में छात्रों का आंदोलन तेज, एडी माध्यमिक ने पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र



हैं। अभ्यर्थी अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय के सामने हुए प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान नगर मजिस्ट्रेट, एसीपी सिविल लाइंस और थाना प्रभारी सिविल लाइंस मौजूद रहे। ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने शुक्रवार सुबह 10 बजे तक सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। 

टीजीटी-पीजीटी नई अर्हता के विरोध में अभ्यर्थियों ने दी आत्मदाह की चेतावनी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link