Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 18, 2026

छात्रों ने बेरोजगारी दिवस मनाया, डिग्री की प्रति जलाई

 लखनऊ, लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने गुरुवार को बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए दिन को ‘बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मनाया। छात्रों ने डिग्रियों की प्रतियां जलाकर रोजगार के सीमित अवसरों और भर्ती प्रक्रिया में देरी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।


प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार से रिक्त पदों पर जल्द भर्ती शुरू करने, भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं नियमित बनाने और समयबद्ध भर्ती कैलेंडर जारी करने की मांग की। छात्रों का कहना था कि वर्षों की पढ़ाई के बाद भी बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में संघर्ष कर रहे हैं। छात्र नेता महेंद्र कुमार यादव ने कहा कि डिग्री हासिल करने के बावजूद युवाओं को पर्याप्त रोजगार के अवसर नहीं मिलना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि डिग्रियों की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन करने का उद्देश्य रोजगार संबंधी समस्याओं को सामने लाना है। प्रदर्शन में महेंद्र कुमार यादव, शुभम खरवार समेत अन्य मौजूद रहे।

छात्रों ने बेरोजगारी दिवस मनाया, डिग्री की प्रति जलाई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link