Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 18, 2026

पीसीएस मेंस का नतीजा घोषित 2297 सफल

पीसीएस मेंस का नतीजा घोषित 2297 सफल

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2025 की मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। 29 मार्च से एक अप्रैल तक प्रयागराज एवं लखनऊ के केन्द्रों पर हुई परीक्षा में कुल 10,284 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। इनमें से 2297 सफल हुए हैं।








आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार इस भर्ती में कुल 28 प्रकार के पदों के लिए उपलब्ध कुल 814 रिक्तियों में से दो रिक्तियां ऐसी हैं, जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है। इन दोनों पदों का परिणाम भी अंतिम चयन परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा। शेष 812 पदों पर चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार किया जाना है।

पीसीएस मेंस का नतीजा घोषित 2297 सफल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link