Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 18, 2026

शैक्षिक भ्रमण पर आया सातवीं का छात्र लापता

शैक्षिक भ्रमण पर आया सातवीं का छात्र लापता

प्रयागराज, जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा के शैक्षिक भ्रमण पर शहर में आजाद पार्क आया सातवीं का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। वह स्कूल के अन्य सहपाठियों और शिक्षकों के साथ पार्क घूमने आया था। कर्नलगंज पुलिस एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।





विद्यालय के काउंसलर चंदन कुमार की तहरीर के मुताबिक, जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा से बुधवार को शहीद चंदशेखर आजाद पार्क स्कूल टूर गया था। कक्षा सातवीं के 49 छात्र सुबह करीब 11 बजे पहुंचे। सभी का टिकट लेकर पार्क के अंदर और म्यूजियम में ले जाया गया। पार्क भ्रमण और भोजन के बाद सभी छात्रों की गणना के बाद मुख्य द्वार से दोपहर करीब तीन बजे बाहर निकला गया। लेकिन, स्कूल बस में बैठते समय 13 वर्षीय छात्र अर्पित कुमार बिंद पुत्र रविंद्र कुमार बिंद निवासी बलिपुर, बिठौली हंडिया लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। कर्नलगंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही लापता छात्र का पता लगा लिया जाएगा।

शैक्षिक भ्रमण पर आया सातवीं का छात्र लापता Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link