Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 18, 2026

D.El.Ed 2023 बैच के बैक प्रशिक्षुओं का PNP पर प्रदर्शन, प्रमोट करने या भर्ती में Appearing का मौका देने की मांग

.El.Ed 2023 बैच के बैक प्रशिक्षुओं का PNP पर प्रदर्शन, प्रमोट करने या भर्ती में Appearing का मौका देने की मांग

प्रयागराज। परीक्षा नियामक प्राधिकारी (PNP) कार्यालय के बाहर आज D.El.Ed 2023 बैच के बैक प्रशिक्षु बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। प्रशिक्षुओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए समस्या के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।





प्रशिक्षुओं की प्रमुख मांग है कि D.El.Ed 2023 बैच के बैक प्रशिक्षुओं को प्रमोट किया जाए अथवा आगामी प्राथमिक शिक्षक भर्ती में उन्हें Appearing अभ्यर्थी के रूप में शामिल होने का अवसर दिया जाए।


प्रदर्शन कर रहे प्रशिक्षुओं का कहना है कि बैक के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। यदि प्राथमिक शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू होती है और उन्हें Appearing के रूप में आवेदन का अवसर नहीं मिला, तो वे भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं।


प्रशिक्षुओं ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी से मामले में जल्द निर्णय लेने की अपील की है। उनका कहना है कि ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे D.El.Ed 2023 बैच के बैक प्रशिक्षुओं को आगामी प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शामिल होने का अवसर मिल सके।


फोटो: PNP प्रयागराज के गेट के बाहर अपनी मांगों को लेकर एकत्रित D.El.Ed प्रशिक्षु।

D.El.Ed 2023 बैच के बैक प्रशिक्षुओं का PNP पर प्रदर्शन, प्रमोट करने या भर्ती में Appearing का मौका देने की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link