Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 18, 2026

फास्टैग का बैंक बदलने की सुविधा ऐप पर शुरू

 नई दिल्ली। अब वाहन मालिक बिना नया फास्टैग खरीदे उससे जुड़ा बैंक बदल सकेंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने फास्टैग बैंक बदलने की सुविधा ‘वनटैग’ को राजमार्गयात्रा ऐप पर गुरुवार को उपलब्ध करा दिया। एनएचएआई ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस सुविधा के तहत उपयोगकर्ता ऐप पर वाहन पंजीकरण संख्या डालकर पात्रता की जांच कर सकेंगे। 



इसके लिए वाहन मालिक को राजमार्गयात्रा ऐप में लॉगिन करना होगा और वाहन का पंजीकरण नंबर डालना होगा। इससे पता चलेगा कि फास्टैग बैंक बदलने के लिए पात्र है या नहीं। पात्र होने पर मौजूदा बैंक से छह अंकों का मोबाइल सत्यापन कोड मिलेगा। सत्यापन पूरा होने के बाद वाहन मालिक नया बैंक चुन सकेगा। इसके बाद नए बैंक के साथ ग्राहक सत्यापन और फास्टैग खाते को शुरू करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।


फास्टैग का बैंक बदलने की सुविधा ऐप पर शुरू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link