Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 26, 2026

पीसीएस-2026 के लिए अब तक 728 पद मिले

पीसीएस-2026 के लिए अब तक 728 पद मिले

प्रयागराज, प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित भर्ती सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2026 में अब तक 728 रिक्त पदों की सूचना मिल चुकी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 25 जून को जारी विज्ञापन में 500 रिक्त पदों का जिक्र था। इसके लिए रिकॉर्ड 8.90 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्रारंभिक परीक्षा छह दिसंबर को होनी है और आयोग के नियम के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने तक मिलने वाले रिक्त पदों को भर्ती में शामिल किया जाएगा।




ऐसे में इस भर्ती में पदों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। आयोग को अब तक माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के 158 और सह जिला विद्यालय निरीक्षक, उप सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं समकक्ष 41 पद हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में वरिष्ठ प्रवक्ता के 122 पद शामिल हैं। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में जिला कार्यक्रम अधिकारी के 13 पद के अलावा बाल विकास परियोजना अधिकारी के 74 पद हैं।




प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय में सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी के 58, नगर विकास विभाग में लेखा एवं वित्त अधिकारी के नौ और सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी श्रेणी-2 के 26 पद हैं। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग में सहायक आयुक्त (उद्योग) के 56, श्रम विभाग में श्रम प्रवर्तन अधिकारी के 16, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 17, आबकारी विभाग में आबकारी निरीक्षक के 14 और नियुक्ति विभाग में डिप्टी कलेक्टर के 33 पद शामिल हैं। इसके अलावा राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में सचिव श्रेणी-2 के 28, लेखा एवं समायोजन अधिकारी के सात तथा विपणन अधिकारी के दो पद हैं। वित्त विभाग में पांच, सचिवालय प्रशासन में व्यवस्थापक के आठ और समाज कल्याण विभाग में जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं समकक्ष के 13 पद शामिल हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी के सात, जिला पूर्ति अधिकारी के चार, जिला कमांडेंट होमगार्ड के चार, सहायक आयुक्त (खादी एवं ग्रामोद्योग) के चार और जिला पंचायत राज अधिकारी के दो पद शामिल हैं।



पीसीएस-2026 के लिए अब तक 728 पद मिले Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link