बारिश के बीच शिक्षक-कर्मचारियों का प्रदर्शन, पुरानी पेंशन और TET अनिवार्यता खत्म करने की मांग
लखनऊ। लगातार बारिश के बावजूद शुक्रवार को बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी ईको गार्डन पहुंचे और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, TET की अनिवार्यता समाप्त करने और निजीकरण का विरोध करते हुए जोरदार नारेबाजी की।
प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए शिक्षक-कर्मचारियों ने बारिश के बीच अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
TET अनिवार्यता और निजीकरण का विरोध
एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि TET की अनिवार्यता, NPS और निजीकरण को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो तीन माह बाद लखनऊ में 'डेरा डालो-घेरा डालो' आंदोलन के तहत क्रमिक अनशन किया जाएगा।
प्रदर्शन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और शिक्षक-कर्मचारी शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अपनी मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की।

