Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 26, 2026

विद्यालय में परखी शैक्षिक स्थिति

विद्यालय में परखी शैक्षिक स्थिति

प्रयागराज। एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुंगारी, करछना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में बालिकाओं से हिंदी, सामान्य ज्ञान, विज्ञान और गणित के सवाल पूछकर उनकी शैक्षिक स्थिति परखी।





निरीक्षण के दौरान उन्होंने बालिकाओं की उपस्थिति, स्टाफ की स्थिति और विद्यालय की भौतिक समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद भोजनालय पहुंचकर भोजन के मेन्यू और साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। निरीक्षण पंजिका में भोजन व्यवस्था सुचारू और साफ-सफाई संतोषजनक मिली। व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विद्यालय में परखी शैक्षिक स्थिति Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link