यूपीटीईटी 2026 के नॉर्मलाइजेशन और रीजेक्शन के शिकार अभ्यर्थियों ने सोमवार को धरना स्थल पर किया प्रदर्शन
प्रयागराज। यूपीटीईटी 2026 के नॉर्मलाइजेशन और रीजेक्शन के पीड़ित अभ्यर्थियों ने पत्थर गिरजाघर सिविल लाइंस स्थित धरनास्थल पर सोमवार को प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि एक छोटी सी मानवीय भूल को अपराध मानकर छात्रों को नॉर्मलाइजेशन और रीजेक्शन के आधार पर फेल कर दिया गया। इसके चलते बेरोजगार सालों बाद आई शिक्षक भर्ती से वंचित हो गए हैं।
वहीं यूपीटीईटी में लगभग 12 गलत एवं दोहरे उत्तर प्रश्न बनाने वाले विशेषज्ञों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। दोपहर में शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव डॉ. संजय सिंह वार्ता करने पहुंचे। बताया कि छात्रों की मांगों को आयोग ने मानने से इनकार कर दिया है। जवाब से आक्रोशित छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी और आमरण अनशन पर बैठ गए। कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती धरना जारी रहेगा। सत्येन्द्र कुमार यादव, चंद्रशेखर अधिकारी, अमित द्विवेदी, अजय यादव, अंकित यादव अक्की, शिवम तिवारी, अंकित चौधरी, सुषमा वर्मा, सिंधु, शिखा सिंह, सोनम, अनामिका, प्रीति, मनीषा आदि शामिल रहे।

