Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 6, 2026

जेई भर्ती:अभिलेख सत्यापन की तिथि घोषित करने की मांग

जेई भर्ती:अभिलेख सत्यापन की तिथि घोषित करने की मांग

लखनऊ, । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की अवर अभियंता (जेई) भर्ती में अभिलेख सत्यापन (डीवी) की तारीख घोषित नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहले राजभवन कॉलोनी स्थित उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पहुंचे और भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग उठाई


अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर भर्ती में हो रही देरी की जानकारी दी। इस पर उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर मामले के जल्द समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। इसके बाद अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी कार्यालय पहुंचे और वहां विरोध-प्रदर्शन किया। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए जेई भर्ती के अभिलेख सत्यापन की तारीख जल्द घोषित करने की मांग की। अभ्यर्थियों के मुताबिक, आयोग ने विज्ञापन संख्या 08/2024 के तहत जेई भर्ती का विज्ञापन सात मार्च 2024 को जारी किया था। अब तक डीवी की तारीख घोषित नहीं की गई है।



जेई भर्ती:अभिलेख सत्यापन की तिथि घोषित करने की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link