शिक्षकों की समस्याओं का होगा समाधान’
लखनऊ, । टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के अधिवेशन में देश भर से जुटे शिक्षकों को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भरोसा दिलाया कि वह उनकी समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान कराएंगे। शिक्षक समाज का सम्मान व उ
नके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता में है।
राजधानी स्थित अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में टीएफआई का अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सरकार की ओर से आपको विश्वास दिलाता हूं कि हर परिस्थिति में हम आपके साथ खड़े हैं। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान व शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने भी अधिवेशन में भरोसा दिलाया कि वह केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से टीएफआई के प्रतिनिधिमंडल की जल्द वार्ता कराकर समस्याओं का समाधान का पूरा प्रयास करेंगे। टीएफआई के अध्यक्ष डा. दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के लागू होने से पहले भर्ती हुए शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से छूट दिलाई जाए। पूरे देश में 18 लाख सेवारत शिक्षकों को टीईटी करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। केंद्र सरकार अध्यादेश लाकर इसमें बदलाव करें। पुरानी पेंशन, केंद्रीय शिक्षकों के समान राज्यों के शिक्षकों को वेतन देने, पूरे देश में शिक्षकों का 20 लाख का बीमा कराए जाने आदि की मांग उठाई।

