Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 13, 2026

दिव्यांग शिक्षकों को पुलिस ने रोका, अंतरजनपदीय स्थानांतरण मामला

 दिव्यांग शिक्षकों को पुलिस ने रोका, अंतरजनपदीय स्थानांतरण मामल

अंतरजनपदीय स्थानांतरण सूची जारी न होने से नाराज दिव्यांग व असाध्य रोगों से पीड़ित शिक्षकों ने सोमवार को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया।

दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार हाथ-पैर में बेड़ियां पहनकर और तिरंगा लेकर अनशन पर बैठ गए और नारेबाजी की। कुछ देर बाद नाराज शिक्षक विधान भवन का घेराव करने निकल पड़े। पुलिस को भनक लगते ही जीपीओ के सामने इन्हें रोक लिया। इस बीच दोनों के बीच तीखी बहस और धक्का मुक्की हुई। पुलिस अधिकारियों के स्कूल महानिदेशक से मंगलवार को वार्ता का आश्वासन मिलने के बाद शिक्षक शांत हुए। बाद में पुलिस ने इन्हें इको गार्डन भेज दिया। अध्यक्ष मनीष प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि न्याय मिलने के बाद ही अनशन खत्म होगा

दिव्यांग शिक्षकों को पुलिस ने रोका, अंतरजनपदीय स्थानांतरण मामला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link