Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 13, 2026

प्रतियोगी छात्रों ने चयन आयोग का किया घेराव, टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षा में पुरानी नियमावली के अनुसार अवसर देने की मांग

 प्रतियोगी छात्रों ने चयन आयोग का किया घेराव, टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षा में पुरानी नियमावली के अनुसार अवसर देने की मांग

टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षा में पुरानी नियमावली के अनुसार अवसर देने की मांग को लेकर सोमवार को सैकड़ों प्रतियोगी छात्रों ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का घेराव कर प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे से ही आयोग के बाहर भीड़ जुटने लगी। इस पर पुलिस ने आयोग की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी। इससे आसपास की सड़कों पर आवागमन बंद होने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। शाम तक आयोग के बाहर डटे रहने के बाद प्रतियोगी छात्रों ने शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क तक कैंडल मार्च निकाला और पुरानी नियमावली के अनुसार एक अवसर देने के लिए तत्काल आदेश जारी करने की मांग की।





प्रदर्शन के दौरान प्रतियोगी छात्रों ने आयोग के सचिव के पहुंचने पर अपनी मांग उनके सामने रखने का प्रयास किया। छात्रों का आरोप है कि सचिव ने उनकी बात सुनने के बजाए कहा कि यहां उनका कोई काम नहीं होगा। इससे प्रतियोगियों में नाराजगी बढ़ गई। छात्रों ने कहा कि वे लंबे समय से पुरानी नियमावली के अनुसार एक अवसर दिए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। दिनभर प्रदर्शन के बाद शाम को प्रतियोगी छात्रों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर मार्च निकाला। उन्होंने शासन और प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की अपील की। आशुतोष पांडेय ने कहा कि प्रतियोगी छात्रों को उनका अधिकार मिलना चाहिए। यदि मुख्यमंत्री ने पुरानी नियमावली के अनुसार अवसर देने का निर्देश दिया है तो उसका तत्काल पालन होना चाहिए। जब तक पुरानी नियमावली के अनुसार एक अवसqर देने का ठोस निर्णय नहीं होता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।




प्रतियोगी छात्रों ने चयन आयोग का किया घेराव, टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षा में पुरानी नियमावली के अनुसार अवसर देने की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link