Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 28, 2026

फेरबदल: 14 जनपदों में तैनात किए गए नए बीएसए

 फेरबदल: 14 जनपदों में तैनात किए गए नए बीएसए

लखनऊ, । यूपी में शुक्रवार को 14 जिलों में नए बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) की तैनाती की गई है। गाजियाबाद के बीएसए ओम प्रकाश यादव को डायट बलिया का प्रवक्ता बनाया गया है।





गौतमबुद्ध नगर के बीएसए राहुल पवार को गाजियाबाद, डाली सिकरवार को गौतमबुद्ध नगर, अमरोहा की बीएसए मोनिका को मेरठ भेजा गया है। आशा चौधरी को अमरोहा व कमलेन्द्र कुशवाहा को मिर्जापुर, अनिल कुमार वर्मा को कौशांबी व लालचंद्र को अमेठी,संजय तिवारी को लखीमपुर खीरी, मनीष कुमार सिंह को मऊ वसंतोष कुमार उपाध्याय को बलिया, अमित कुमार सिंह को इटावा व इटावा के बीएसए को संत कबीर नगर, लखीमपुर खीरी के बीएसए प्रवीन कुमार तिवारी को बस्ती का बीएसए बनाया गया है। बस्ती के बीएसए अनूप कुमार को अयोध्या का बीएसए बनाया गया है। ज्यादातर बीएसए को एक-दूसरे के जिलों में भेजा गया है।

फेरबदल: 14 जनपदों में तैनात किए गए नए बीएसए Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link