शिकंजा : 80 स्कूलों का छात्र नामांकन शून्य, नोटिस जारी
प्रयागराज। यू-डायस प्लस पोर्टल की समीक्षा में पता चला है कि जिले के 80 विद्यालयों में छात्र नामांकन अभी भी शून्य है। संबंधित विद्यालयों को दो बार कारण बताओ नोटिस जारी होने के बावजूद अभी तक इन स्कूलों में यू-डायस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का डाटा अंकित नहीं किया है। बीएसए अनिल कुमार ने इन स्कूलों के प्रबंधक/प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है कि शनिवार तक शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं का नामांकन यू-डायस पोर्टल पर कर लें,अन्यथा उनका यू-डायस कोड बंद कराते हुए मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही को बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को पत्र भेज दिया जाएगा।

