Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 28, 2026

स्वगणना : घर पर भर सकेंगे फॉर्म , फॉर्म भरकर रख सकेंगे तैयार

 स्वगणना : घर पर भर सकेंगे फॉर्म , फॉर्म भरकर रख सकेंगे तैयार

लखनऊ, जनगणना में परिवार की जानकारी दर्ज कराने में इंटरनेट, मोबाइल या पोर्टल के इस्तेमाल में परेशानी हो रही है तो परेशानी होने की जारूरत नहीं है। प्रगणक के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज हो सकेगी। लोगों की सुविधा के लिए घर-घर गणना से जुड़े फॉर्म पहुंचाए जा रहे हैं। अब तक करीब 80 फीसदी घरों में फॉर्म पहुंचाए जा चुके हैं। फार्म को ठीक से भरकर प्रगणक को देना होगा। पूरी जानकारी दर्ज हो जाएगी।

जनगणना-2027 के दूसरे चरण में 16 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा दी गई है। इस दौरान परिवार का कोई भी सदस्य पोर्टल पर जाकर घर से जुड़ी जानकारी खुद दर्ज कर सकता है। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने पर स्व-गणना आईडी (एसई आईडी) मिलती है। इसे बाद में घर आने वाले प्रगणक को दिखाना होगा। हालांकि, बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें ऑनलाइन फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है। कुछ लोगों को पोर्टल की जानकारी नहीं है, जबकि कई मोबाइल पर सभी जानकारियां दर्ज करने में सहज नहीं हैं। ऐसे लोगों के लिए घर पर ही सुविधा दी जाएगी। उन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बजाय प्रगणक के माध्यम से जानकारी दर्ज कराने की सुविधा मिलेगी।



फॉर्म भरकर रख सकेंगे तैयार


लोगों की सहूलियत को देखते हुए प्रगणक पहले से ही घरों तक गणना के फॉर्म पहुंचा रहे हैं। इससे लोग अपनी जानकारी आसानी से भरकर तैयार रख सकेंगे। उसमें सभी 40 सवालों के जवाब देने के लिए कालम बने हैं। एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों की जानकारी दर्ज करेंगे। इस दौरान भरे हुए फॉर्म प्रगणक को दिए जा सकेंगे। यदि किसी व्यक्ति को फॉर्म भरने में परेशानी होगी तो प्रगणक मौके पर ही उसकी जानकारी दर्ज करेंगे। इसके साथ ही जिन घरों में फार्म दे दिए गए हैं, उनके घर के सामने के स्लिप भी चिपकायी जा रही है।

स्वगणना : घर पर भर सकेंगे फॉर्म , फॉर्म भरकर रख सकेंगे तैयार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link