Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 28, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सभी राज्यों में लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। संसद की विशेष बैठक 30 नवंबर से शुरू हो रही है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सभी राज्यों में लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। संसद की विशेष बैठक 30 नवंबर से शुरू हो रही है।

केंद्र सरकार के प्रस्ताव से राज्यों के बीच लोकसभा में प्रतिनिधित्व का मौजूदा अनुपात बरकरार रहेगा। माना जा रहा कि इससे सरकार दक्षिणी राज्यों की उस आशंका को दूर करना चाहती है, जिसमें जनसंख्या के आधार पर परिसीमन से यूपी-बिहार जैसे अधिक आबादी वाले राज्यों की लोकसभा सीटें तेजी से बढ़ने और दक्षिणी राज्यों का प्रतिनिधित्व कम होने पर चिंता जताई जा रही है। लोकसभा की 543 सीटों में 50% बढ़ोतरी की जाएगी, इसके बाद संख्या 850 हो जाएगी, जिसमें केंद्रशासित प्रदेशों की 35 सीटें होंगी।



महिला आरक्षण का रास्ता होगा साफ: परिसीमन के प्रस्ताव का सीधा संबंध महिला आरक्षण से है। परिसीमन के बाद 2029 के चुनाव से महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा की एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने की व्यवस्था लागू करने का रास्ता साफ हो सकता है। यदि लोकसभा सदस्यों की संख्या 850 होती है तो एक-तिहाई के हिसाब से लगभग 280 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।


समर्थन में कई दल : एनसीपी-एसपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को कहा, वह शनिवार को होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होंगी। पार्टी नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा, उनकी पार्टी परिसीमन का समर्थन करेगी। वहीं, वाईएसआर कांग्रेस ने विधेयक का समर्थन करने की बात कही है। बीजद ने महिला आरक्षण के प्रति समर्थन दोहराया।


विपक्ष पर दबाव: विधेयक पारित होने पर विपक्ष की रणनीतिक कमजोरी उजागर होगी। विपक्ष के विरोध करने की स्थिति में भाजपा उस पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाएगी। वहीं अगले साल चुनाव में कांग्रेस की हिमाचल की सरकार दांव पर होगी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सभी राज्यों में लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। संसद की विशेष बैठक 30 नवंबर से शुरू हो रही है। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link