Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 28, 2026

काम की खबर: टोल पर नंबर प्लेट छिपाई तो पांच गुना जुर्माना लगेगा

 काम की खबर: टोल पर नंबर प्लेट छिपाई तो पांच गुना जुर्माना लगेगा

बिना बैरियर वाले टोल प्लाजा पर जानबूझकर वाहन की नंबर प्लेट छिपाकर उसे पार करने वाले वाहन चालकों पर सरकार ने शिकंजा कसा है। ऐसे वाहन चालकों से पांच गुना जुर्माना वसूला जाएगा।



सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि यह जुर्माना मूल टोल शुल्क की वसूली के अतिरिक्त होगा। मंत्रालय के मुताबिक, यह प्रावधान उन वाहन चालकों पर लागू होगा, जो टोल शुल्क से बचने की मंशा से वाहन का पंजीकरण नंबर जानबूझकर छिपाते हैं, नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करते हैं या फास्टैग नहीं लगाते हैं। इसमें वाहन की आगे या पीछे की नंबर प्लेट अथवा दोनों को छिपाने के मामले शामिल हैं, जहां फास्टैग भी नहीं पढ़ा जा सका हो।


तकनीक करेगी पहचान: ऐसे वाहनों की पहचान टोल प्लाजा पर लगी आधुनिक तकनीक से होगी। एक अधिकारी ने बताया कि बैरियर-रहित व्यवस्था में टोल कर्मी या अवरोधक वाहन को रोककर भुगतान नहीं ले सकते। इससे टोल चोरी की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए पांच गुना जुर्माने का प्रावधान लागू किया गया है।

काम की खबर: टोल पर नंबर प्लेट छिपाई तो पांच गुना जुर्माना लगेगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link