स्कूल की दीवार ढही,तीन छात्राएं दबीं
सीतापुर, । विकासखंड एलिया के प्राथिमक विद्यालय हलुवापुर के बाथरूम के पास की दीवार शुक्रवार को भरभरार गिर गई। इस दौरान वहां मौजूद तीन छात्राएं दबकर चोटिल हो गई। जिसमें से दो छात्राओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, एक छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एक छात्रा के चेहरे पर तीन टांके और दूसरी छात्रा के पैर में सात टांके लगे हैं। घटना को लेकर बच्चों के परिवार व आसपास के लोगों में आक्रोश है कि दीवार जर्जर थी फिर भी जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। जिससे बच्चों की जान सांसत में आ गई।
प्राथमिक विद्यालय हलुवापुर करीब 30 से 40 वर्ष पुराना है। गुरुवार दोपहर में मध्यान्ह भोजन के समय कुछ छात्राएं बाथरूम की तरफ आई थी।
इस बीच बाथरूम के पास की दीवार भरभरा कर गिर गई। वहां मौजूद कक्षा तीन की छात्रा निहारिका, कक्षा एक की छात्रा सपना व कक्षा तीन की छात्रा आसनी के ऊपर दीवार का मलबा आ गिरा। शोर सुनकर विद्यालय में मौजूद प्रधानाध्यापिका अनीतर भागकर आई।

