Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 28, 2026

एसआई भर्ती: 26 नवंबर की पहली पाली की परीक्षा रद्द

 एसआई भर्ती: 26 नवंबर की पहली पाली की परीक्षा रद्द

प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2026 के पेपर-वन की 26 नवंबर को पहली पाली में आयोजित परीक्षा निरस्त कर दी है। आयोग ने प्रश्नपत्र में सवालों की पुनरावृत्ति (एक ही प्रश्न के दोहराए जाने) के कारण यह निर्णय लिया है।

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 26 नवंबर को पहली पाली में परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए दोबारा दो दिसंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों में भी बदलाव किया जा सकता है। संशोधित परीक्षा केंद्रों की जानकारी और नया प्रवेश पत्र (एडमिशन सर्टिफिकेट) डाउनलोड करने की सुविधा शनिवार से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इस निर्णय से केवल 26 नवंबर की पहली पाली में शामिल अभ्यर्थी प्रभावित होंगे। अन्य पालियों की परीक्षा के संबंध में इस सूचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है।



एसआई भर्ती: 26 नवंबर की पहली पाली की परीक्षा रद्द Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link