Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 27, 2026

किशोर की उम्र 16 वर्ष करने पर विचार करें :कोर्ट

 किशोर की उम्र 16 वर्ष करने पर विचार करें :कोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डकैती के दौरान हत्या मामले में किशोर की दूसरी जमानत अर्जी खारिज करने के आदेश को बरकरार रखा है। सुझाव दिया है कि विधायिका किशोर होने की उम्र 18 से घटाकर 16 वर्ष करने पर विचार कर सकती है।



कोर्ट ने केरल हाईकोर्ट की हालिया टिप्पणियों का हवाला देते हुए कहा कि 16 वर्ष की उम्र तक बच्चों में पर्याप्त परिपक्वता आने के पहलू पर कानून बनाने वाली संस्था उचित रूप से विचार कर सकती है। यह टिप्पणी न्यायमूर्ति अब्दुल शाहिद की पीठ ने किशोर न्याय बोर्ड द्वारा घटना के समय अपीलकर्ता की उम्र 17 वर्ष, छह महीने और 20 दिन निर्धारित किए जाने के मामले में की। किशोर पर आईपीसी की 396 के तहत डकैती के दौरान हत्या का आरोप है। कोर्ट ने केरल हाईकोर्ट के 13 नवंबर 2026 के फैसले विनोद विक्रमन पिल्लई बनाम केरल राज्य एवं अन्य का उल्लेख किया। उसमें 16 वर्ष की उम्र तक बच्चों में पर्याप्त परिपक्वता आने के रुझान को देखते हुए किशोर न्याय कानूनों में आयु सीमा घटाने पर विचार की जरूरत बताई गई थी।

किशोर की उम्र 16 वर्ष करने पर विचार करें :कोर्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link