Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 27, 2026

आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया

 आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया

ईपीएस आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वह अभी डीजी पीएसी के पद पर तैनात थे और उन्होंने राज्य सरकार से वीआरएस मांगा है। अभी इस पद पर संजय श्रीनेत्र कार्यरत थे और बीते 21 नवंबर को उनका कार्यकाल खत्म हो गया। फिलहाल नए अध्यक्ष जल्द कार्यकाल ग्रहण करेंगे।





विशेष सचिव, कार्मिक अमीम कुमार सिंह की ओर से गुरुवार को आदेश जारी कर दिया गया है। आलोक सिंह की जन्मतिथि 24 जनवरी 1967 है। ऐसे में उनका उप्र लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के पद पर कार्यकाल 23 जनवरी 2029 तक रहेगा। आलोक सिंह आईपीएस के कार्यकाल के दौरान 11 जिलों के एसएसपी रहे और वर्ष 2001-02 में सोनभद्र में एसएसपी रहने के दौरान उन्होंने नक्सलियों पर प्रभावी नकेल कसी। जिसके लिए उन्हें वर्ष 2003 में पुलिस का गैलेंट्री मेडल भी मिला। वह बाराबंकी के भी एसएसपी रह चुके हैं।


आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link