ग्राम प्रधानों का प्रशासक पद पर छह महीने कार्यकाल बढ़ा
लखनऊ, यूपी के 57694 निवर्तमान ग्राम प्रधानों का प्रशासक पद पर छह महीने या उप्र राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की ओबीसी आरक्षण पर रिपोर्ट आने तक बनें रहेंगे।
गुरुवार को जारी शासनादेश के अनुसार यह कार्यकाल शुक्रवार से आगे छह महीने या समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने तक बढ़ाया गया है। बीते दिनों कैबिनेट ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को आगे टालने व प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए अध्यादेश को मंजूरी दी थी।
प्रमुख सचिव, पंचायती राज रविन्द्र की ओर से गुरुवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया। शासनादेश के तहत शुक्रवार से बढ़ा कार्यकाल उनका शुरू होगा। पहले 25 मई को ग्राम प्रधानों का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो गया था। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव न हो पाने और समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की ओबीसी आरक्षण पर रिपोर्ट न आने के कारण उनका कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ाया गया था। प्रशासक के पद पर छह महीने के लिए नियुक्त निवर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल गुरुवार को पूरा हो रहा था। ऐसे में अब फिर यह छह महीने या आयोग की रिपोर्ट आने तक और प्रशासक बने रहेंगे।
बीते दिनों समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का कार्यकाल भी बढ़ाने का आदेश जारी हो चुका है।
इसके लिए कैबिनेट में उप्र पंचायत राज (संशोधन) अध्यादेश, 2026 को लागू किए जाने को मंजूरी दी गई थी और उसके बाद इसे राज्यपाल की मंजूरी से प्रख्यापित किया गया है। उधर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिलकर इसके लिए आभार जताया।

